फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mohni first in race

दौड़ में मोहनी प्रथम

Wed, 26 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
mohni first in race
जसवंतनगर। माध्यमिक विद्यालय धरवार में मंगलवार को संकुल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अजय यूपीएस खेड़ा धौलपुर प्रथम, अभिषेक यूपीएस कुरसेना द्वितीय, समीर खान यूपीएस नागरी तृतीय रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहनी यूपीएस धरवार प्रथम, कल्पना यूपीएस महामई द्वितीय, खुशबू यूपीएस जोनई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि टीचर्स क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण यादव और विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान धरवार रामब्रेश यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
200 मीटर बालक वर्ग में प्रवीण यूपीएस महामई प्रथम, सुरजीत यूपीएस धरवार द्वितीय, विकास धौलपुर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मोहनी धरवार प्रथम, मोहनी कुरसेना द्वितीय, कल्पना महामई तृतीय रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में अभिषेक धौलपुर प्रथम, अभिषेक कुरसेना द्वितीय रहे। बालिकाओं में कल्पना महामई प्रथम, मोहनी खेड़ा धौलपुर द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में यूपीएस धरवार विजेता, धौलपुर खेड़ा की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में यूपीएस धरवार ने यूपीएस जोनई को हराया। खो-खो बालक वर्ग में धरवार की टीम विजेता व कुरसेना उपविजेता रही। बालिका वर्ग में धरवार विजेता व कुरसेना उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोहित धरवार ने प्रथम, योगेश भारद्वाजपुर ने द्वितीय, नैतिक बिहारीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग पचास मीटर दौड़ में विश्मिता कंपोजिट विद्यालय कुरसेना प्रथम, उपासना धरवार द्वितीय रहीं। पल्लवी नगला रामजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में मोहित नागरी प्रथम, अंकुल भारद्वाजपुर द्वितीय, रोहित धरवार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सपना धौलपुर खेड़ा प्रथम, दिव्यांशी धरवार द्वितीय रहीं। खो-खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में धरवार विजेता, नगला रामजीत की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में धरवार विजेता टीम बिहारीपुरा उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में धरवार विजेता व कुरसेना उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में धरवार विजेता रहा।

उमेशचंद्र यादव, बलबीर यादव, देवेंद्र कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, केशव, प्रियंका सिंह, रामनरेंद्र, योगेंद्र, रोहित यादव, सत्यवीर, निर्निमेष, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed