फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Modi's achievements bring home

मोदी की उपलब्धियां पहुंचाएं घर घर

Tue, 31 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 31 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Modi's achievements bring home
भाजपा के विकास पर्व कार्यक्रम में मौेजूद केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, अन्नू गुप्ता आदि तथा उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमी उजाला
केंद्रीय खनन एवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों व योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आवाहन करते हुए कहा कि यदि हम इसमें सफल हुए तो 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार को बनने से कोई रोक नहीं सकेगा।
विज्ञापन



तोमर सोमवार को नगर पालिका प्रांगण में नरेंद्र मोदी सरका के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से आयोजित विकास पर्व को बतौर मुख्य अतिथि संबोिधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूरा देश मोदी- मोदी कर रहा था, तब भी विरोधी उन्हें स्वीकार नहीं रहे थे। आज भी विरोधी उन्हें नहीं स्वीकार पाए, लेकिन तब भी जनता ने उनको स्वीकारा और आज भी जनता मोदी को स्वीकार रही है। भ्रष्ट पार्टियां न स्वीकारें, उससे कोई फर्क  नहीं पड़ता।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रति वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड दे रही है। सरकार के मंत्री लोगों के बीच जाकर विकास पर्व मना रहे हैं,  जबकि यूपीए सरकार के मंत्री ऐसा साहस भी नहीं कर सके थे, क्योंकि यूपीए में नित नए भ्रष्टाचार के कारनामे सामने आ रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति देश को बनाने और बढ़ाने के लिए कर रही है लेकिन मुलायम, मायावती, कांग्रेस कमाने के लिए राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि महज दो वर्ष में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकास की गंगा बहा दी है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले देश में निराशा व अवसाद का वातावरण था। यूपीए सरकार के मंत्री जेल जा रहे थे। देश की प्रतिष्ठा को गिर रही थी। देश के लोग विदेश जाते थे तो अपना परिचय देने के बाद शर्मसार होते थे, क्योंकि वहां लोग कहते थे कि उसी भारत से जहां के मंत्री जेल जा  रहे हैं। वहीं दो साल बाद विदेश में लोग कहते हैं कि उस भारत से आए हो जहां मोदी की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान व सम्मान बढ़ाया है। मोदी ने राज्यों के विकास के लिए धन बढ़ाई है।  


भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एच. राजा ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव- गांव घर घर तक पहुंचा दें, निश्चित रूप से यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी अन्नू श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, केके राज के अलावा मध्य प्रदेश के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह मौजूद रहे।


अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, मनीष  यादव पतरे, विवेक भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया पुत्तन, प्रदीप दुबे, राजू दुबे, गगन चतुर्वेदी, जितेंद्र जैन, अर्पित जैन, प्रमोद शर्मा, अरुण गुप्ता अन्नू, विकास भदौरिया ,कृपानारायण तिवारी, अरविंद दीक्षित,क्षेत्रपाल सिंह तोमर आदि लोगों ने माल्यार्पण तथा प्रतीक चिंह भेंट करके कि या। सभा का संचालन कृपानारायण तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed