फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Model GP pioneered making

आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का बीड़ा उठाया

Tue, 22 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 22 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Model GP pioneered making
फैशन डिजाइनर से प्रधान बनी प्रियंका यादव ने गांव के विकास की अनोखी पहल शुरू की है। प्रधान बनते ही दो  हजार मतदाताओं को बुलाकर गांव के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे। उन्होंने कहा महिलाओं को स्वावलंबी बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह पंचायत को आदर्श ग्राम  पंचायत बनाने का पूरा प्रयास करेंगी।
विज्ञापन



सोमवार को सरसईनावर के हजारी महादेव मंदिर पर प्रियंका यादव ने दस हजार मतदाता वाली पंचायत से दो हजार से अधिक मतदाताओं को  बुलाया।  अपने पिता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव व  ब्लाक प्रमुख सरोज यादव  के साथ पहुंची प्रियंका ने सबसे  पहले बुजुर्ग महिलाओं से समस्याएं पूछी तो ज्यादातर महिलाओं ने पेंशन न मिलने की  बात कही।
विज्ञापन



 उन्होंने सभी की समस्या को बारीकी से सुना।  कहा कि सरसईनावर ग्राम पंचायत ताखा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है, इस ग्राम पंचायत  में दस हजार से अधिक मतदाता है।  फिलहाल हमने दो हजार मतदाताओं को बुलाया है ताकि  पहले इनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद दूसरी बार में फिर दो हजार   मतदाताओं को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह  यादव ने कहा उनकी बेटी फैशन डिजाइनर हैं, इसके बाद भी उसने पंचायत को आदर्श बनाने का  बीड़ा उठाया है जिसमें वह हर कदम पर बेटी का साथ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed