फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mobile shop fire

मोबाइल की दुकान में लगी आग, रंजिशन आग लगाने का आरोप

Tue, 21 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 21 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mobile shop fire

शहर के शास्त्री चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में सोमवार की रात को आग लग गई। उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद दमकल ने मौके पर पहुुंचकर आग की लपटों पर काबू पाया।

विज्ञापन


दुकानदार का आरोप है कि आग रंजिशन लगाई गई है। कोतवाली क्षेत्र के एसडी फील्ड निवासी विकास पुत्र अनिल यादव की शास्त्री चौराहे पर कृष्णा मोबाइल के  नाम से दुकान है। सोमवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सामने स्थित एक होटल के क र्मचारियों ने दुकान से लपटें उठतीं देखीं। उन्होंने विकास के साथ दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगाें की मदद से फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार विकास यादव ने बताया कि दुकान में रखा कंप्यूटर, पुराने मोबाइल, कैशकार्ड, फोटो स्टेट मशीन के अलावा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। उसने बताया कि आग से उसका करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। ऐसा लग रहा है कि दुकान में आग रंजिश के कारण लगाई गई है।

गेहूं के खेत में लगी आग 25 बीघा फसल राख

बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला शुक्ल में मंगलवार की सुबह गेहूं के खेत में लगी आग से 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना में डेढ़ लाख का नुकसान बताया जा रहा है। 

गांव नगला शुक्ल निवासी विजय पुत्र रामकुमार शुक्ला के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। पड़ोस में ही उनके भाई पवन का खेत है। पवन ने अपना खेत किराए पर एक व्यक्ति को दे रखा है। उसने गेहूं की फसल कटवाने के बाद खेत के कूड़ा-करकट को जलाने के लिए मंगलवार सुबह आग लगा दी।

इससे निकली चिंगारी किसी तरह उड़कर विजय शुक्ला के खेत तक पहुंच गई। इससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। जानकारी मिलने पर गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना भी दी।  करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।


इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और उसने आग बुझाई। इस बीच आग से 25 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। विजय शुक्ला ने बताया कि गेहूं जलने से उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed