फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mkp leader showed anger in case against farmer

किसानों के खिलाफ एफआईआर पर भड़के माकपा नेता

Tue, 29 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
mkp leader showed anger in case against farmer
डीएम से मिलने जाते माकपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

थाना चौबिया में टिसुआदेव गांव के 9 किसानों के खिलाफ  बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने से माकपा नेताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि किसान इसके सामने झुकने और डरने वाले नहीं है। बिजली विभाग उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहा है। किसानों का उत्पीड़न प्रदेश सरकार को मंहगा पडे़गा।

विज्ञापन

माकपा राज्य मंत्रि परिषद सदस्य और उप्र किसान सभा नेता मुकुट सिंह ने मंगलवार को डीएम शमीम अहमद और एसएसपी शिवहरी मीना से भेंट की। इस दौरान माकपा जिला मंत्री अमर सिंह शाक्य और पीड़ित किसान भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि थाना चौबिया में 17 नवंबर 2016 को विद्युत विभाग के जेई मनोज कुमार ने अलग-अलग एफआईआर में रामनरेश यादव, रामनरायन यादव, मंशाराम यादव, जगदीश नारायन यादव, हरीराम यादव, रतना देवी, यादराम यादव, हुकुम सिंह यादव, साहब सिंह यादव को बिजली चोरी के मामले में नामजद किया है। पीड़ित किसान रामनरेश यादव ने कहा कि बकाया के नाम पर कनेक्शन काट कर झूटी रिपोर्ट लिखाई गई है। अधिकारियों से कई बार कहा कि आयोग के अनुसार बिलों में संशोधन करें हम जायज बकाया देने को तैयार हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित किसानों ने कहा कि हम जेल जाने को तैयार हैं लेकिन अवैध वृद्धि अदा नहीं करेंगे। मुकुट सिंह ने कहा कि बिजली अधिकारी अपने किए पर पर्दा डालने के लिए किसानों के पीछे पड़े हैं। बिजली विभाग की जिले भर में निजी नलकूप किसानों पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने को इसी तरह के झूठे मुकदमे लिखाने की जानकारी मिली है। उन्होंने शासन और प्रशासन से किसानों का उत्पीड़न रोकने, गिरफ्तारी पर रोक, अवैध वृद्धि और एरियर को वापस कर बिना ब्याज संशोधित बिल भेजने की मांग उठाई। डीएम और एसएसपी ने किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed