फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mistakes in consolidation forms, 68 decimal land reduced to 40

Etawah News: चकबंदी प्रपत्रों में गड़बड़ी, 68 डिसमिल जमीन 40 रह गई

Wed, 28 Jan 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mistakes in consolidation forms, 68 decimal land reduced to 40
लवेदी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवादा खुर्द-कलां में चकबंदी एक्ट की धारा 23 के तहत वितरित प्रपत्रों में नामों व क्षेत्रफल में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई किसानों की जमीन आधी रह गई हैं। उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

नवादा खुर्द कला के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें किसान शिवराम सिंह ने बताया कि प्रपत्र में उनके 20 वर्ष पूर्व मृत भाई सुदामा लाल का नाम दर्ज है, जबकि परिवार रजिस्टर में नाम कट चुका है। अब कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। राजकुमार निवासी नवादा ने कहा कि उनकी पहले 68 डिसमिल जमीन थी, जो अब 40 डेसिमल रह गई जो गलत है।
विज्ञापन

हरवान निवासी धुबयाई ने शिकायत की कि उनकी 20 डिसमिल जमीन घटकर 13 रह गई और सात डिसमिल सराय जलाल की किसी महिला के नाम दर्ज हो गई। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके 35 बीघा (पांच नंबरों में) से तीन नंबर ही चढ़े, जिससे 15 बीघा का नुकसान हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने राजस्व विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चकबंदी का उद्देश्य अलग-अलग चकों को एकत्रित करना है, लेकिन यहां एक चक को चार में बांट दिया गया। किसानों ने मांग की कि प्रपत्रों का सही मूल्यांकन हो या चकबंदी निरस्त कर दोबारा कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed