फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Missing teenager murdered bodies thrown into the well.

लापता किशोर की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Tue, 26 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 26 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager murdered bodies thrown into the well.
बकवेर थाना के परसूपुरा में किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बकेवर थाना के ग्राम परसूपुरा में सोमवार को गांव से बाहर खेत पर बने कुएं से 15 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक के पैर साइकिल के पुराने ट्यूब से बंधे हुए थे। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। परसपुरा का रहने वाला किशोर गत 21 अप्रैल से गायब था। मृतक किशोर के घर वालों ने अपने दूर के रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



 बकेवर थाना के ग्राम परसूपुरा निवासी रामचंद्र दोहरे का 15 वर्षीय पुत्र गोविंद  गत 21 अप्रैल से गायब था। परिवारीजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। सोमवार को गांव से 500 मीटर दूर लवेदी को जाने वाले मार्ग के खेत पर एक पुराने कुएं से उसका शव पानी में तैरता मिला।
विज्ञापन



सुबह 10 बजे बगल के खेत में अपने नलकूप से खेत में पानी लगाने गांव का किसान आया था। किसान का 12 वर्षीय पुत्र नलकूप के पाइप में पानी डालने के लिए पुराने कुएं से पानी की बाल्टी खींचने गया तो उसे पानी में लाश तैरती नजर आई। बालक ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। गायब किशोर के परिवारीजन भी वहां पहुंचे तो उन्होंने कुएं में उतरती गोविंद की लाश को देखकर पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर थाना प्रभारी बकेवर दिनेश शर्मा, एसआई राजेश कुमार, एसआई जय प्रकाश मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।  ग्रामीणों की मदद से एक घंटे बाद शव को बाहर निकला गया । थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि गोविंद के घर वालों ने उसके गायब होने की कोई सूचना थाना पर नहीं दी थी।अभी कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
 
रिश्तेदार ने दी थी बेटे को देख लेने की धमकी- मृतक के पिता राम चंद्र ने बताया की उसके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या का आरोप अपने दूर के रिश्तेदार पर लगाया। उनका कहना था कि फोन पर उसके पुत्र को देख लेने की धमकी 19 अप्रैल से मिल रही थी, जो औरैया के एक गांव निवासी दूर के रिश्तेदार के द्वारा दी गई। वहीं मृतक की मां सुमन ने बताया कि 18 अप्रैल को उनकी बहन की लड़की की शादी थी, जिसमें शामिल होने वह और गोविंद कानपुर देहात के राजपुर के गांव पहलावर गए थे।


बताया कि उनकी बहन की लड़की की शादी में गोविंद ने दूल्हे की उम्र काफी ज्यादा होने की बात कह दी थी।  जिस पर लड़की की ससुराल वाले बुरा मान गए थे। शादी कराने वाली बिचमानी महिला भी बुरा मान गई थी। यह लोग फोन पर उसको देख लेने की धमकी विदा के बाद से ही दे रहे थे। 20 - 21 अप्रैल को भी उनके मोबाइल फोन पर धमकी मिली थी। वह 21 अप्रैल से यकायक गायब हुए बेटे गोविंद को खोज रहे थे। इस कारण पुलिस को सूचना नहीं दे सके।



सोमवार को पुलिस को सूचना देने के लिए थाने जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक कुएं में शव पड़े होने की सूचना मिल गई। कुएं से जब पुलिस ने उसका शव निकाला तो वह गोविंद का निकला, उसके दोनों पैर निचले हिस्से में पुराने टायर से बंधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed