{"_id":"61b790aa659aaa04f0273436","slug":"missing-farmer-s-body-found-in-pond-etawah-news-knp6693717129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से लापता किसान शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से लापता किसान शव तालाब में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। 10 दिन से लापता किसान मनमोहन का शव गांव से तीन किमी. दूर स्थित महासिंहपुर गांव के किनारे तालाब में उतराता मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।
बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर गांव निवासी किसान मनमोहन दुबे (30) उर्फ मोनू तीन दिसंबर को लापता हो गया था। मोनू अपने गांव से लखना कस्बा स्थित आढ़त में धान बिक्री के रुपये लेने गया था। आढ़त से उसने आठ हजार रुपये लिए थे। 2700 रुपये उसके पास पहले थे।
परिजनों ने बताया कि जिस दिन मोनू लखना गया था उस दिन रात 11 बजे के लगभग मोबाइल पर उससे बात हुई। उसने गांव के लिए रवाना होने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सुबह मोनू की छानबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं मिला। पांच दिसंबर भोर पहर किसान की शर्ट और जूते महासिंहपुर गांव के बाहर पंचायत भवन के पास स्थित एक खोखा के बाहर पड़े मिले थे।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस की छानबीन में पता चला कि यहां शराब ठेके से मोनू ने एक क्वाटर खरीदा था। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी फोटो कैद हुई थी। पुलिस ने इसी ठेके के सामने स्थित तालाब में युवक के डूबने की आशंका पर छानबीन की थी, लेकिन उस दिन कुछ नहीं मिला था। बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि मोनू की जेब से मोबाइल, धान की पर्ची और अन्य सामान मिला है। रुपये और साइकिल गायब हैं। भाई ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है।