फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mining mafia attacked police, five injured including inspector

इटावा: खनन माफिया का पुलिस पर हमला, दरोगा समेत पांच घायल, पांच नामजद व 20-25 अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 27 Jul 2021 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jul 2021 11:02 PM IST
सार

मारपीट और पथराव में एक दरोगा और चार सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, सेवन सीएलए के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
 

विज्ञापन
Mining mafia attacked police, five injured including inspector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में बढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल पुल पर मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों पर खनन माफिया और मौरंग के ओवरलोड ट्रकों के चालकों ने लाठी, सरिया से हमला व पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


सूचना पर बढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची, तो खनन माफिया और चालक ट्रक लेकर मध्य प्रदेश की तरफ भाग निकले। मारपीट और पथराव में एक दरोगा और चार सिपाही घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, सेवन सीएलए के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए चंबल पुल के पास जिला खनन अधिकारी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मौरंग का ओवरलोड ट्रक पकड़ा। जिला खनन अधिकारी के निर्देश पर मौके पर मौजूद बढ़पुरा थाने के दो सिपाही ओवरलोड ट्रक की तौल कराने के लिए धर्मकांटा पर चंबल पुल के दूसरी ओर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौल कराने पर ट्रक पर 10 टन मानक से अधिक मौरंग लदी पाई गई। इसके बाद सिपाही चालक के साथ ट्रक लेकर बढ़पुरा क्षेत्र की तरफ आ रहे थे। इस दौरान चंबल पुल पर शिव मंदिर के पास चालक ने फोनकर खनन माफिया को बुला लिया।

खनन माफिया 20-25 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर लाठी व सरियों से हमला कर दिया। इस बीच पिकेट पर तैनात चौबिया थाने के दरोगा संजीव सिंह मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया।

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग निकले। कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुक गया। सूचना पाकर बढ़पुरा थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर ट्रक लेकर एमपी की तरफ भाग चुके थे। हमले में दरोगा संजीव सिंह, सिपाही मानपाल, हितेश कुमार, अमन कुमार और संजीव घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

यह हुए नामजद
भिंड मध्य प्रदेश के भूप थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी रवी सिंह भदौरिया उर्फ रघुवर सिंह, उसका भाई छोटे, उदी के दीपक भदौरिया, सनी भदौरिया, भूप थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी संजू उर्फ मोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed