फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Midway parking opposing camp divided dealer

मिड वे पार्किंग का विरोध, खेमे में बंटे व्यापारी

Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Midway parking opposing camp divided dealer
एसएसपी के रविवार को पैदल भ्रमण के दौरान व्यापारियों की मांग पर मुख्य मार्ग पर सोमवार को शुरू की गई मिड वे (सड़क के मध्य) पार्किंग व्यवस्था को लेकर यहां के व्यापारी दो फाड़ हो गए। इसके चलते पार्किंग की इस व्यवस्था में पहले ही दिन अड़ंगेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन



हालांकि विरोध के बीच सोमवार को राजागंज चौराहे से लेकर तिकोनिया के बीच सभी वाहन नए नियम के अनुसार बीच सड़क पर ही पार्क किए गए। एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार को मुख्य बाजार का भ्रमण किया तो जगह-जगह जाम की समस्या से रूबरू हुईं।
विज्ञापन



बातचीत के दौरान व्यापारियों ने मांग की कि शहर से जाम की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व की तरह मिड वे पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए। इस पर एसएसपी ने सहमति जताते हुए सोमवार से बीच सड़क पर पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके चलते सोमवार को सुबह से ही व्यापारियों व बाजार में खरीददारी के लिए आए लोगों ने अपने वाहन बीच सड़क पर पार्क करने शुरू कर दिए। इसी बीच कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शतुमन्यु पुरवार का कहना है कि बगैर आम सहमति के  इसको लागू नहीं किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि पहले ही दिन छोटे दुकानदारों को इससे खासी परेशानी हुई है। पहले भी यह व्यवस्था एक बार फ्लाप हो चुकी है। समाजवादी व्यापार सभा ने मिड वे पार्किंग का समर्थन किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष जैन व जिला महासचिव सर्वेश चौहान का कहना है कि यह शहर क ो जाम मुक्त बनाने के लिए यह सराहनीय क दम है।



पूरे शहर में इस व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए। वहीं, धर्मेंद्र जैन, जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, सुरेश यादव, संतोष कुमार, विनय प्रताप सिंह, रंजीत कुशवाहा, शिवशरण गुप्ता, गणेश अग्रवाल, डा संतोष राठौर, देवेंद्र जैन, अजमत अली, सुदर्शन जैन आदि ने मिड वे पार्किंग को सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed