{"_id":"fc8085baf73c6517d9afa886d1d1c1f1","slug":"mid-line-parking-system-to-be-applied-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था फिर लागू हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था फिर लागू हो’
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापार मंडल ने आवाज उठाई है। मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग करते हुए व्यापारी नेताओं ने एसएसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी मंजिल सैनी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बाजार में मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था को फिर से चालू करवाने की मांग की है। व्यापारी नेताओं का कहना था कि शहर में नो एंट्री का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक है। इसके बावजूद पुलिस रात नौ बजे से पहले भारी वाहनों की एंट्री शहर में नहीं होने देती है।
विज्ञापन
जब ट्रक आदि शहर में आते हैं तो सुबह 10 बजे तक लोडिंग या अनलोडिंग हो पाती है। इसके बाद उन्हें नो एंट्री के चलते बाजार से बाहर नहीं जाने दिया जाता है।
व्यापारी नेताओं ने रात के वक्त शहर में दाखिल होने वाले भारी वाहनों को बाहर जाने के लिए दोपहर एक बजे से दो बजे तक का समय दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुनील जैन, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, राजू यादव, तरुण सिंह, रविशंकर अग्रवाल, मनीष गुप्ता, प्रत्यूष वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन