फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mid-day meals cannot be prepared in schools due to the non-availability of food grains.

Etawah News: खाद्यान्न न मिलने से विद्यालयों में नहीं बन पा रहा मिड डे मील

Tue, 28 Jul 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meals cannot be prepared in schools due to the non-availability of food grains.
चकरनगर। महेवा ब्लॉक के लगभग सौ परिषदीय विद्यालयों में पिछले तीन माह से मिड डे मील योजना के लिए खाद्यान्न न मिलने की समस्या को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में महासंघ ने कहा है कि राशन न मिलने से बच्चों को मिलने वाले भोजन पर संकट खड़ा हो गया है। अप्रैल, मई, जून माह का खाद्यान्न विद्यालयों को नहीं मिलने के कारण बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध नहीं हो रहा है। वही राशन डीलरों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें अप्रैल से जून तक का खाद्यान्न ही प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह विद्यालयों को आपूर्ति कैसे करें। इस पर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि विद्यालयों तक डीलरों के माध्यम से शीघ्र खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव, मंडल महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राजावत, अनिल यादव, विमल शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, शिवराज सिंह, विकास शुक्ल अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed