फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Meters have not been installed at the residences of 23 government officials

23 सरकारी अधिकारियों के आवासों नहीं लगे हैं मीटर

Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Meters have not been installed at the residences of 23 government officials
इटावा। सरकारी कालोनियों में बिना कनेक्शन विद्युत का उपयोग करने को लेकर प्रशासन और विद्युत विभाग के तेवर सख्त हो गए हैं। ऐसी कालोनियों में रह रहे अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कार्रवाइयों से बचने के लिए हर हाल में 15 दिन के अंदर विद्युत मीटर लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की दोपहर डीएम श्रुति सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी विभागों की बकायेदारी व कनेक्शन को लेकर चर्चा हुई। विद्युत विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि तीन कालोनियों में 53 आवासों में से 23 यानी आधे से भी कम आवासों में बिना कनेक्शन बिजली का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहा स्थित मनोहर कालोनी में 9 में से 3 कनेक्शन, ट्रांजिट हॉस्टल (अधिकारियों का निवास) में 22 में से 16 आवासों में विद्युत कनेक्शन नहीं है। करीब महीने भर पूर्व चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 15 आवासों में बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करने का मामला उजागर हुआ था। बावजूद इसके अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिया गया, जबकि माल गोदाम रोड कालोनी में 22 में 4 आवासों में कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम जयप्रकाश, सीएमओ डॉ.भगवान दास, समस्त क्षेत्रों के एसडीएम, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता श्रीप्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपकृषि निदेशक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed