फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Met Munna Bhai in Taj Mahal

Etawah News: ताजमहल में हुई थी मुन्ना भाई से मुलाकात

Tue, 23 Jan 2024 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Met Munna Bhai in Taj Mahal
इटावा। सीटेट में पकड़े गए मुन्ना भाई की मुलाकात परीक्षार्थी से ताजमहल में हुई थी। पुलिस ने परिक्षार्थी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डिवाइन लाइट इंटर कॉलेज में सीटेट की परीक्षा देने मुन्ना भाई आगरा जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के हिरनेर गांव निवासी विजय सिंह कक्षा में पहुंच गया था। कक्षा में परीक्षा देने के लिए पेपर भी बंट चुका था। इस बीच चेकिंग व्यवस्था में लगी टीम को शंका होने पर वह कक्ष में पहुंच गए और उक्त छात्र को उठाकर मशीन में अंगूठा लगवाकर दोबारा चेक किया तो अंगूठे का मिलान नहीं हो सका। केंद्र व्यवस्थापक पुलिस को उन्हें सौंप दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि विजय सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ताजमहल में ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला ढकाऊ निवासी दीपक कुमार की मुलाकात उससे हुई थी। दीपक ने अपनी जगह उसे परीक्षा देने के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed