{"_id":"f8e1a890076a6e5ea74bb35dc92ce52e","slug":"message-of-road-safety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सुरक्षा का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर सुरक्षा का संदेश दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह की अगुवाई में थियोसोफिकल इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य सुनील पांडेय व एआरटीओ श्री सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने का संदेश देते रहे। रैली शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, बलराम सिंह चौराहा होते हुए वापस कालेज में संपन्न हुई।
विज्ञापन
एआरटीओ श्री सिंह ने बताया कि इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रैली में एआरटीओ कार्यालय के हरीश खत्री, अमित शुक्ला, प्रभाष कुमार, रामकरन, शिव सिंह, मयंक राज, संतोष, वरुन, राजू, अवनीश, सुरेंद्र, हिमांशु शुक्ला, सुशील गुप्ता, शिक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी का सहयोग रहा।
विज्ञापन