फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ‘mere aaka sari duniya ke liye rammat

मेरे आका सारी दुनिया के लिए रहमत

Thu, 24 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 24 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
‘mere aaka sari duniya ke liye rammat

यानी रसूले पाक के जैसा कोई नहीं। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लाहु

विज्ञापन
अलै. साहब की यौमे पैदाइश की जश्ने ईद मीलादुन्नबी सल्लाहु अलैयहिवसल्लम बडे़ ही अदब और एहतराम और शानो शौकत के साथ मनाई गई। जुलूस-ए-मोहम्मदी उलमा ऐ किराम, मस्जिदों के पेश इमाम हजरात आदि की देखरेख में उठाया गया। 

कुरान पाक की तिलावत हाफिज कफील ने की और जुलूस को हरी झंडी मौलाना उबेदुर रेहमान खान कादरी ने दी। दारुल उलूम के प्रबंधक कारी सरफराज आलम निजामी अपनी तकरीर में कहा के अल्लाह ताला ने अपने महबूब सल्लाहु अलैयहिवसल्लम को दुनिया में रहमत बना कर भेजा। मेरे आका किसी एक के लिए नहीं बल्कि सारी दुनिया के लोगों के लिए रहमत हैं।

जुलूस का शहर में जगह जगह स्वागत किया गया। किसी ने अपने घरों की छतों में से फूलों की वर्षा की तो किसी ने मौलानाओं आदि की गुलपोशी कर स्वागत किया। जुलूस नई बस्ती आजाद नगर से कटरा शमशेर खां कटरा साहब खां उर्दू मोहल्ला नौरंगाबाद नया शहर चौराहा सराय शेख तहसील चौराहा शाहगंज पछराहा मिश्री टोला कोतवाली चौराहा रामगंज से अपने मकाम आजाद नगर पर सलातो सलाम और दुआ के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जुलूस में मौलाना वाजिद अली, हाफिज हारुन रशीद, हाफिज हारुन, हाफिज दिलवर, फुरकान अहमद, हाफिज अनवर , हाजी अजीम , हाजी इरफान कुरैशी हाफिज नईम हाफिज तौसीफ, मोहम्मद तारिक, मैराज अली खान एड मुमताज चौधरी , कुवर रफत अली खान, छोटे कुरैशी, मो. सलीम, रुमी भाई, गुड्डू मंसूरी सरफराज खान आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed