फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mercury drops seven degrees in 24 hours.

Etawah News: 24 घंटे में सात डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 30 May 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops seven degrees in 24 hours.
25 मई से शुरू हुआ था नौतपा, शुरुआती चार दिनों तक 44 डिग्री तक पहुंचा था पारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू से बेहाल जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सूर्यदेव के रौद्र रूप यानी नौतपा के तेवर शुक्रवार को अचानक ठंडे पड़ गए। पिछले कई दिनों से आग उगल रहा मौसम गुरुवार रात को अचानक करवट बदल गया। जिले में हुई तेज बारिश और आंधी के चलते महज 24 घंटे में तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
इस बार 25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई थी जो दो जून तक चलना है। शुरुआती चार दिनों (सोमवार से गुरुवार) तक नौतपा ने अपने पूरे तेवर दिखाए। इस दौरान जिले का पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच डोल रहा था और गुरुवार दोपहर को भी अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

सड़कों पर सन्नाटा था और लोग लू के थपेड़ों से बेहाल थे। लेकिन गुरुवार रात करीब 10 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर रातभर रुक-रुक कर चलता रहा जिसने फिजा में ठंडक घोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के दौरान भी जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर बारिश होने की पूरी संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस मानसूनी हलचल के कारण आने वाले दिनों में तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की कमी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि अब नौतपा के बचे हुए दिनों में गर्मी दोबारा पैर नहीं पसार पाएगी। दो जून (नौतपा की समाप्ति) तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की उम्मीद नहीं है जिससे आने वाले कुछ दिन सुकून भरे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed