फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Merchant's two lakh rupees stolen from bank counter

व्यापारी के दो लाख रुपये बैंक के काउंटर से चोरी

Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Merchant's two lakh rupees stolen from bank counter
भरथना। स्टेट बैंक की भरथना मुख्य शाखा के काउंटर से राइस मिल के मालिक के शुक्रवार को दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। बदमाश बैंक के गार्ड और अन्य लोगों की नजर बचाकर रुपये लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे राइस मिल के मालिक मोहल्ला आजाद रोड निवासी रामनारायण का बेटा प्रदीप कुमार रुपये जमा करने के लिए भरथना थाना क्षेत्र के सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गए थे।
विज्ञापन

पैसे जमा करने के लिए उन्होंने काउंटर के कांच पर रुपये रख दिए। इसी दौरान पीछे खड़े अज्ञात बदमाश ने काउंटर पर रखे दो लाख रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गया। जब तक व्यापारी को मामले की जानकारी हुई तक बदमाश मुख्य गेट से बाहर आ जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तक बदमाश वहां से फरार हो गया। चोरी की इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक मैनेजर ने आनन-फानन मामले की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ साधुराम, प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर बदमाश की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि वह स्कूटी से नौ लाख रुपये जमा कराने बैंक आया था। काउंटर के कांच पर रुपये रखकर पास ही बने काउंटर की तरफ देखने लगा। इसी दौरान अज्ञात बदमाश दो लाख रुपए उठाकर फरार हो गया।

बताया कि उसके पीछे गेट तक भागा भी, लेकिन इससे पहले वह गेट से निकल कर फरार हो गया। बैंक शाखा प्रबंधक ऋतुराज सिंह ने बैंक में आए बदमाश को पहले से ही मौजूद उसके अज्ञात साथी द्वारा फोन पर लोकेशन देने की आशंका जताई है।
एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि बैंक और उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की पड़ताल की जा रही है। अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed