फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Merchant got license revolver after 11 years

11 साल बाद मिली व्यापारी को लाइसेंसी रिवाल्वर

Sun, 21 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Merchant got license revolver after 11 years
इटावा। 11 साल पहले बकेवर थाना क्षेत्र स्थित आर्म्स स्टोर में एक व्यापारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर जमा की थी। दुकानदार के रिवाल्वर वापस नहीं करने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने मामले के संज्ञान में लेते हुए रविवार को व्यापारी को रिवाल्वर वापस कराई। पुलिस आरोपी दुकानदार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ गोष्ठी में व्यापारी राजू जैन ने एसएसपी आकाश तोमर को 11 वर्ष पुराने प्रकरण के संबंध में अवगत कराया था। बताया था कि वर्ष 2010 में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर बकेवर स्थित दीक्षित आर्म्स स्टोर में जमा कराई थी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद वह रिवाल्वर लेने स्टोर गए तो स्टोर मालिक रिवाल्वर वापस करने में आनाकानी करने लगा। 11 साल बीतने के बाद भी रिवाल्वर नहीं वापस की। इस संबंध में पीड़ित ने बकेवर थाने में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक बकेवर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बकेवर थाना पुलिस ने रविवार को रिवाल्वर बरामद कर व्यापारी को वापस दी।

इस संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसएसपी आकाश तोमर का आभार व्यक्त किया और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए उनको सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed