फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mental hospital patients carry the police

मानसिक रोगियों को अस्पताल पहुंचाएगी पुलिस

Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mental hospital patients carry the police
प्रतीकात्मक फोटो
इटावा। मानसिक जागृति उपचार अभियान चलाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ता ममता यादव के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने शहर व कस्बों में इधर -उधर भटकने वाले मानसिक रोगियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन


एसएसपी एन कोलांचि को दिए ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शहर व कस्बों में बड़ी संख्या में मानसिक  रोगी इधर- उधर घूमते रहते हैं। ऐसे में आम लोगों को इनसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पुलिस को यह जानकारी देंगे कि मानसिक रोगी कहां घूम रहे हैं। पुलिस इन्हें उपचार के लिए अस्पतालों तक पहुंचाने का कार्य करे। एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल को इस कार्य में पुलिस के सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूचना100 नंबर पर भी दर्ज कराई जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला थानाध्यक्ष को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में ऊषा अरविंद, लक्ष्मीपति वर्मा, रहमान, प्रीती यादव, नरेश चंद्र यादव, जगतनारायण यादव, देवेंद्र मिश्रा, शिव प्रताप, राम प्रकाश, राजेंद्र नारायण आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed