{"_id":"644826395eb8d8405d095c04","slug":"memu-will-run-from-etawah-to-gwalior-etawha-news-c-12-1-199620-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इटावा से ग्वालियर तक चलेगी मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इटावा से ग्वालियर तक चलेगी मेमू
Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
इटावा। दो साल में इटावा जंक्शन पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। स्टेशन का स्वरूप भी बदल जाएगा। दो सप्ताह में इटावा से ग्वालियर के बीच नई मेमू ट्रेन चलने लगेगी। साथ ही कुछ और ट्रेनें देने पर भी विचार चल रहा है। यह बात प्रयागराज मंडल के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने मंगलवार को इटावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान कही।
उन्होंने स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने व इटावा से ग्वालियर के बीच 10 से 15 दिन में मेमू ट्रेन चलाने की जानकारी दी। लिफ्ट को एक सप्ताह के अंदर शुरू कराने की बात कही। बताया कि इटावा ऐसा पहला स्टेशन है, जिसका ले आउट अच्छा है।
महाप्रबंधक स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से दोपहर 2.12 बजे इटावा पहुंचे। उन्होंने आरएमएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बताया कि प्रयागराज मंडल के जिन स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए चुना गया है, उनमें इटावा भी शामिल है। इसके लिए टेंडर हो चुका है और स्टेशन की डिजाइन भी बन चुकी है।
विज्ञापन
महाप्रबंधक सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त कर स्टेशन को पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने दी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य इंजीनियर शिरीष केसरवानी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एएस झा, डीआरएम प्रयागराज मंडल हिमांशु बडोनी, पीआरओ अमित सिंह उपस्थित रहे।