{"_id":"5f26f8e58ebc3e9f94160a2c","slug":"meeting-light-etawah-etawah-news-etawha-news-knp574725785","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में अव्वल और वसूली में फिसड्डी है इटावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में अव्वल और वसूली में फिसड्डी है इटावा
विज्ञापन
बिजली चोरी और वसूली की समीक्षा करते चीफ इंजीनियर शेष कुमार बघेल
- फोटो : ETAWHA
इटावा। कानपुर मंडल में इटावा बिजली चोरी में सबसे अव्वल और वसूली में सबसे फिसड्डी है। स्थिति में सुधार के लिए अब गंभीर प्रयास किए जाएंगे। चोरी को सख्ती से रोकेंगे और बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। ये बातें चीफ इंजीनियर शेष कुमार बघेल ने कहीं।
उन्होंने बताया कि जिले में बिजली चोरी बड़ी समस्या है। पूरे मंडल में यहां चोरी सर्वाधिक है। इसलिए इस पर काबू पाया जाना है। इसके साथ ही लॉकडाउन की अवधि बीत जाने के बाद भी लोग बिजली के बिल जमा नहीं कर रहे हैं। राजस्व नहीं मिल पा रहा है। जितना बिल जमा होना चाहिए उसका आधा बिल भी जमा नहीं हो रहा है।
बघेल ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रयास यह होगा कि घर-घर चेकिंग की जाए। इस दौरान जहां भी बिजली चोरी मिलेगी वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और कनेक्शन भी काटे जाएंगे। इसके साथ ही वसूली बढ़ाई जाएगी। दस हजार से अधिक के बकायेदारों को निशाने पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक पुराने बिल जमा करने वालों को छूट की योजना चलाई गई थी। इसके बाद भी बहुत से उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं। बैठक में एसई राजेंद्र गुप्ता, एक्सईएन राहुल बाबू कटियार, पीएम प्रभाकर व प्रभुनाथ सिंह, एसडीओ राहुल यादव, सचिन कुमार व लव कुमार वर्मा मौजूद रहे।
चीफ इंजीनियर ने कहा कि बार-बार शट डाउन लेने पर रोक लगा दी गई है। इससे बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। मरम्मत का एक समय निर्धारित कर दिया गया है। उसी समय पर शट डाडन लेकर मरम्मत का काम होना चाहिए। एक उपभोक्ता की वजह से पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशान नहीं किया जाएगा। ये निर्देश शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रभावी होंगे।