फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Medicine department's wards full, two wards increased

Etawah News: मेडिसिन विभाग के वार्ड फुल, दो वार्ड बढ़ाए

Wed, 06 Sep 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 06 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Medicine department's wards full, two wards increased
सैफई। जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रामक रोगों के मरीजों की वजह से सैफई मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में वार्ड फुल हो गए हैं। दो दिन से बिगड़ी स्थितियों को देखकर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दो वार्ड बढ़ाए गए हैं। वहीं, डेंगू वार्ड खाली होने के बावजूद डेंगू के मरीज अन्य वार्डों में भी भर्ती होने से अव्यवस्था फैल रही है।
विज्ञापन




मंगलवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में ढाई हजार से अधिक मरीज बुखार और डेंगू के दिखाने आए। लगभग 120 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहीं, डेंगू के पुरुष और महिला वार्ड में सिर्फ 13 ही मरीज भर्ती हैं। हालांकि डेंगू और मलेरिया के कुछ मरीज मेडिसन विभाग के वार्डों में भर्ती हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था फैली हुई है। शनिवार को मेडिसिन विभाग के लगभग सभी बेड फुल हो जाने से मरीजों को लौटाने का क्रम शुरू हो गया था। इसके बाद प्रबंधन की ओर से 20-20 बेड के दो वार्ड फिलहाल मंगलवार को बढ़ा दिए गए हैं। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, डेंगू के मरीज जो मेडिसिन विभाग में भर्ती हैं, उनके पास मच्छरदानी तक का इंतजाम नहीं है। इससे उनके परिजनों और मरीज को बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


डेंगू से हैं पीड़ित, पर मेडिसिन विभाग में हैं भर्ती

सोमवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो इसमें चौथी मंजिल के पुरुष सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 22 पर भर्ती राजेंद्र सिंह (65) निवासी नगला भूरे ने बताया कि बीते दिन रविवार को अचानक तबियत खराब होने पर इमरजेंसी ट्रामा सेंटर आए थे। इसके बाद जांच कराई थी। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी, लेकिन डेंगू नहीं पुरुष मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साहब डेंगू से हैं पीड़ित, पर मच्छरदानी नहीं मिली

चौथी मंजिल पर महिला मेडिसिन वार्ड में 37 नंबर बेड पर अनिता देवी पत्नी ललीन निवासी घिरोली जिला एटा ने बताया कि हम यहां पर शनिवार को भर्ती होने आए थे। जहां पर जांच में हमारी प्लेट कम बताई थीं। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी, लेकिन हमें महिला मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया, जहां पर मच्छरदानी भी लगाने के लिए नहीं है।



डॉक्टरों से की डेंगू वार्ड में शिफ्ट कराने की मांग

भोगांव निवासी कोमल (15) ने बताया कि तबीयत खराब होने पर हम यहां पर आए थे। उसे दौरान जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई, लेकिन हमें यहां पर मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। यहां अव्यवस्थाएं होने से परेशानी हो रही है। डॉक्टरों से डेंगू के वार्ड में शिफ्ट कराने का आग्रह किया है।





वर्जन


लगातार बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए यहां पर दो अतिरिक्त वार्ड बनवाए गए हैं। इस समय 13 मरीज डेंगू की भर्ती हैं। 120 मरीज फीवर के भर्ती है। कई मरीजों को सही होने पर छुट्टी दे दी गई है। मरीजों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि फिर लापरवाही बरती जा रही है तो संबंधितों से जवाब-तलब किया जाएगा। -प्रो. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed