{"_id":"6039386a8ebc3e8c9376a599","slug":"meat-shops-should-be-in-one-place-city-magistrate-directed-eo-etawha-news-knp614353639","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की दुकानें एक स्थान पर हों, सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट की दुकानें एक स्थान पर हों, सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के मुख्य मार्गों से मांस एवं मछली की लाइसेंसी दुकानों को हटाकर एक स्थान पर संचालित किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। दुकानों के लिए एक स्थान उपलब्ध कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं। जिससे मीट और मछली की दुकानें नियमानुसार रूप से संचालित हो सकें।
निर्देश दिया है कि शहर के मुख्य मार्गों पर कोई भी वैध अथवा अवैध मीट की दुकान संचालित न होने पाए। जिससे जन सामान्य को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। अपने आदेश में सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी कहा कि अभी भी कई स्थानों पर मुख्य मार्गों पर मीट या मछली बेची जा रही है। ऐसी दुकानें तत्काल बंद कराई जाएं।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित का कहना है कि सुंदरपुर मोड़ स्थित बूचड़खाने के पास पालिका की जगह है। लिहाजा यह स्थान ज्यादा सही रहेगी। अधिशासी अधिकारी से जल्द इस पर ध्यान दिए जाने की मांग की है। संवाद