फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   May we be together for lifetimes to come, with the auspicious marks of marriage adorning me...

Etawah News: जनम-जनम का साथ हो, सिर पर सजे सुहाग...

Thu, 29 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
May we be together for lifetimes to come, with the auspicious marks of marriage adorning me...
इटावा। पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने वाली विवाहिताओं ने देर रात तक चांद के दीदार का इंतजार किया। देर रात चांद निकलने पर सुहागिनों ने चलनी से चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की कामना की। चांद देखते ही सुहागिनों के चेहरों पर ऐसा उल्लास सजा कि पति की लंबी आयु के लिए कह रहीं हों...जनम-जनम का साथ हो, सिर पर सजे सुहाग...। पूजन के बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करवाचौथ को लेकर सुबह से ही सुहागिनों ने तैयारी शुरू कर दी। दिन भर निर्जला व्रत रखकर घर पर विधि-विधान से गौरी-गणेश की पूजा की। सुहागिनों ने चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया। शाम को सुहागिनें इकट्ठा हुईं और करवा चौथ व्रत की पूजा की। पहली बार व्रत रख रहीं कल्पना और नेहा ने बड़े उत्साह से बताया कि मां को यह व्रत रहते हुए देखा था। तब से इच्छा थी कि शादी के बाद हम भी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखें। आज वह दिन आ गया है। चांद का दीदार करके पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का परायण करूंगी। इसी तरह ग्रामीण महिलाओं ने भी परंपरागत तरीके से निर्जला व्रत रहकर पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed