फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Max upturned middle of the street , 12 people injured

सड़क के बीच पलटी मैक्स, 12 लोग घायल

Mon, 02 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 02 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Max upturned middle of the street , 12 people injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर।  थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुना बाग के समीप हाईवे पर अनियंत्रित मैक्स पिकअप सड़क के बीच पलट गई। इससे उसमें सवार एक दर्जन बच्चे, महिला व पुरुष घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया। लोगों ने बताया कि ड्राइवर नशे में था। बताते है कि सोमवार की सांय छह बजे इटावा की ओर से आगरा जा रही एक मैक्स पिकअप में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा सवारियां भरी हुई थी। जमुना बाग के समीप मैक्स गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया। 

विज्ञापन


वह पलटी खाते हुई पलट गई।  घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।  घटना की जानकारी पुलिस तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस सेवा को दी कुछ ही समय में सैफई व जसवंतनगर की एंबुलेंस घटनास्थल पर आ गई।  ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों में महेंद्र सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र रामगुलाम, प्रेमा देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी बरहन आगरा, प्रेम शंकर उम्र 55 वर्ष पुत्र कालका प्रसाद, माया देवी पत्नी कालका प्रसाद निवासी कोठपुरा मैनपुरी देवेंद्र उम्र 35 वर्ष पुत्र श्याम सुंदर, रश्मि उम्र 32 वर्ष पत्नी श्यामसुदंर, निवासी सुल्तानपुरा इटावा, दर्जन उम्र 18 वर्ष पुत्र गंगा विष्णु निवासी दिल्ली, तुलाराम उम्र 35 वर्ष पुत्र महताब सिंह, मछला देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी तुलाराम, डोली उम्र 12 वर्ष पुत्री तुलाराम निवासी लभउआ शिकोहाबाद तथा मंजू उम्र 35 वर्ष पत्नी धनश्याम निवासी बाबरपुर औरैया शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है। मैक्स के बीचों बीच सड़क पर पलटने से आगरा मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया था।  प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाकर यातायात को शुरू कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed