फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   maveshi

भूसे के दो गुने हुए दाम, पशुपालक परेशान

Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
maveshi
लवेदी। खाद्य पदार्थों, सरसो का तेल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद पशुओं के भोजन पर भी महंगाई की मार है। इस सीजन में भूसे का भाव 14 सौ रुपयेे प्रति कुंतल तक पहुंच गया है। जबकि अभी तक भूसा सात से आठ सौ रुपये कुंतल के बीच बिक रहा था। भूसे के दामों में आए उछाल से पशुपालक परेशान है।
विज्ञापन

जिन पशुपालकों ने पशुओं के लिए भूसे का भंडारण नहीं किया है। उन्हें अब महंगे दाम पर भूसा खरीदना पड़ रहा है। जब से गेहूं की फसल की कटाई कंबाइन मशीन से होने लगी है। तब से पशुओं के लिए भूसे की समस्या खड़ी हो गई है। पशु पालक रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही अचानक भूसे की बाजार में मांग बढ़ गई है। भूसे के प्रति कुंतल दाम में डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल आया है। एक ओर जहां गेहूं 18 सौ रुपये कुंतल बिक रहा है। वहीं, भूसा भी 1200 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बिक रहा है। इटावा से बकेवर तक एक कुंतल भूसा ले जाने पर पशुपालक को दो सौ रुपये भाड़ा देने पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर लखना के ठाकुरान मुहाल निवासी पशुपालक मोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि चारे का दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण भूसा महंगा मिल रहा है। कंबाइन से कटाई के चलते यह संकट और बढ़ा है। भूसा विक्रेताओं और किसानों की मानें तो भूसे का दाम अभी और चढ़ सकता है। मोहर सिंह का कहना है कि गेहूं की कटाई के सीजन में भूसा 400 रुपये कुंतल बिक रहा था। कटाई कम हुई, तो भूसे का दाम सात से आठ सौ रुपये पहुंच गया था। अब को भूसा 1200 रुपये प्रति कुंतल मिल रहा है। इतना ही नहीं बाजरा का गट्ठा 20 रुपये प्रति मिल रहा है। सीजन में 10 रुपये प्रति गट्ठा मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश निगम बताते हैं कि एक क्विंटल वजनी पशु के लिए एक दिन में नौ किलोग्राम चारे की जरूरत पड़ती है। उनका कहना है कि बार-बार सचेत करने के बावजूद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। कंबाइन से फसल काटने के चलते चारे का संकट पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed