फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Maulana imposed on sexual abuse charges

मौलाना पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 16 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 16 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Maulana imposed on sexual abuse charges

बनारस की एक महिला ने इटावा के मौलाना पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने शादी करने की बात की तो मौलाना ने इंकार करते हुए जान से मरवाने की धमकी भी दी। महिला ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत की।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि मौलाना से उनकी मुलाकात बनारस में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे मौलाने से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। मौलाना ने उसे बताया था कि वह गैर शादीशुदा है और उससे निकाह करना चाहता है। वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद मौलाना ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


जब उसने निकाह करने की जिद की तो मौलाना ने शादी करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह शादीशुदा है। यदि उसने किसी से इसकी शिकायत की तो वह उसकी हत्या भी करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने प्रार्थनापत्र में यह भी बताया कि उसके पास मौलाना की आडियो टेप भी  है, जिसमें उसने उसके साथ अश्लील व गालियों भरी बातें भी की हैं। इस संबंध में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मामला बनारस का है। चूंकि मौलाना इटावा के रहने वाले हैं, इसलिए महिला यहां आई थी।


उन्होंने एसएसपी बनारस से बात करके कार्रवाई करने के लिए कहा है। महिला को पुलिस फोर्स के साथ एक पत्र देकर बनारस भेज दिया है। बनारस पुलिस ही इस पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed