फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mathura ko haraakar kaanapur semeephainal mein pahuncha

मथुरा को हराकर कानपुर सेमीफाइनल में पहुंचा

Fri, 03 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
mathura ko haraakar kaanapur semeephainal mein pahuncha
इटावा। शहर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बृहस्पतिवार को कानपुर की टीम ने मथुरा की टीम को दो विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार (आज) को सुबह 10 बजे से शौर्य क्लब इटावा व कानपुर के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। समाजवादी स्पोर्ट्स विंग की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मथुरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम के लिए कुलदीप पाल ने 40, पवन ने 37 और लोकेश ने 20 रन का योगदान दिया। कानपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदेश ने 22 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि सुनील त्रिपाठी व सौरभ यादव ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील रेलवे की तरफ से रणजी व सौरभ पुडुचेरी की ओर से रणजी ट्राफी मैच खेलते हैं। उधर, 140 रनों का पीछा करते हुए कानपुर की टीम ने दो विकेट से मथुरा को हरा दिया।
कानपुर की ओर से रोहित यादव व समन्वय दीक्षित ने 23-23 रन बनाए। जिमी चक ने 21 रन का योगदान दिया। मथुरा टीम की तरफ से कुलदीप ने तीन विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच आदेश कुमार को दिया गया।

अंपायर की भूमिका राजकपूर राणा व सलीम हुसैन ने निभाई। स्कोरिंग अकरम खान व कमेंट्री शफीक खान व गुलजार ने की। बृहस्पतिवार को मैच का शुभारंभ अखिलेश यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष इरशाद, संयोजक जावेद अख्तर, शफीक खान, अमित यादव, अजय यादव, सोनू दिवाकर, शशांक पाठक व अकरम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed