फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   maternal and in-laws clashed, report filed

मायके वाले और ससुराली भिड़े, दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
maternal and in-laws clashed, report filed
भरथना। क्षेत्र के गांधीनगर में दंपती का विवाद सुलझाने के दौरान मायके व ससुराल वालों में मारपीट हो गई। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर निवासी अंकित राज का पत्नी सोनाली से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

रविवार को सोनाली के पिता राजीव कुमार और भाई सूर्य मोहन व शुभम अंकित से घर बातचीत करने के लिए आए थे। दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी। उसी दौरान एक-दूसरे पक्ष के आरोप लगाने पर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाली का आरोप है कि पति, ससुर मुनीश्वर, सास नीलम दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोपी डायमंड का सेट और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
इसी मामले को सुलझाने के लिए उसके घर वाले ससुराल आए थे। यहां उन लोगों के साथ ससुरालियों से मारपीट की। सोनाली की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी ससुरालियों पर दहेज अधिनियम, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं, इस मामले में ससुराल वालों ने सोनाली के पिता और भाइयों पर मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed