{"_id":"9c1bb937807acce680d76bdb8a783673","slug":"marudhar-of-the-engine-failure-the-ape-half-hours-interrupted-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरूधर का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाधित रहा अप ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरूधर का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाधित रहा अप ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से ही साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही 4163 अप मरूधर एक्सप्रेस
विज्ञापन
बुधवार को जैसे ही 11 बजकर सात मिनट पर फर्रूखाबाद रेलवे क्रासिंग के निकट
पहुंची ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन जैसे तैसे लुढकती हुई मालगोदाम पर
आकर खड़ी हो गई।
ड्राइवर और गार्ड ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। जिसपर तुरंत इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और इंजन की जांच की। इंजन में आई कमी जल्द ठीक न होने की स्थित में दूसरे इंजन से ट्रेन को इटावा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा किया गया।
इस बीच आधा घंटे तक ट्रेन माल गोदाम के पास ही खड़ी रही। स्टेशन तक ट्रेन को पहुंचाए जाने के बाद ट्रेन में यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन को लगाया गया और 12 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच डेढ़ घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा।
अप ट्रैक पर मरूधर के रूक जाने से गोमती एक्सप्रेस व कानपुर आगरा पैसेंजर पहले ही स्टेशन पर रोक दी गईं। जब मरूधर एक्सप्रेस को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया। उसके बाद इन दोनों ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक से निकाला गया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।