फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   marriead women deadbody found hanged

Etawah News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 04 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 04 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
marriead women deadbody found hanged
इटावा। भडपुरा गांव में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भडपुरा सुंदरपुर के रहने वाले सूरज जाटव ने बताया की उसकी चार वर्ष पहले रसूलाबाद कानपुर देहात की रहने वाली 26 वर्षीय रोशनी के साथ शादी हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। वह प्लंबर है। बुधवार की सुबह वह घर से काम करने जसवंतनगर जा रहा था, लेकिन पत्नी के खाना न बनाने को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह भूखा ही काम पर चला गया। घर पर मौजूद मां-पिता व अन्य लोग खेत पर चले गए थे। पत्नी रोशनी घर पर अकेली थी।

दोपहर के समय पड़ोस में रहने वाली चाची जब घर पर पहुंची तो पत्नी को पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता देखकर इसकी सूचना दी। घर पहुंचकर फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि एक महिला के खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली है, जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed