फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Markets were closed, roads were lost

लॉकडाउन का पहला दिन, शहर में जारी रही वाहनों की आवाजाही

Sat, 24 Apr 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Markets were closed, roads were lost
फोटो संख्या 11- लॉक डाउन के कारण रोडबेज बस स्टैंड पर अपेक्षाकृत कम दिखे यात्री - फोटो : ETAWHA
साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को शहर से लेकर कस्बों, गांवों तक के बाजार बंद रहे। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन

सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। रोडवेज बस अड्डे पर अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या कम रही। मेडिकल स्टोर खुले रहे।
सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह और कोतवाल बचन सिंह सिरोही शहर में भ्रमण करते रहे। सीओ ने मिनी लाउडस्पीकर से लोगों से घरों में ही रहने अपील की। सड़क पर निकले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। वाजिब कारण बताने पर जाने दिया गया।
बेवजह घूमने वालों के चालान भी किए गए। नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज सनत कुमार, टीटी चौकी इंचार्ज कपिल चौधरी, तकिया चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक यशोदा रानी भी मुस्तैद रहे। संवाद प्रतिनिधि जसवंतनगर के अनुसार नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों बंद रहे। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन चलते रहे।
विज्ञापन

बंदी और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए पुलिस लोगों को प्रेरित करती रही। उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बताया शासन की कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार मुख्य बाजार व मार्गों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजह से वाहन न मिलने से कुछ लोग बालूगंज से गांव रौरा जाने के लिए परेशान रहे। संवाद प्रतिनिधि उदी के अनुसार क्षेत्र में लाकडाउन का असर दिखा।
आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ कर पूरा बाजार बंद रहा। पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के चालान भी किए। कुछ दुकानदारों के दुकान के अंदर से दुकान चलाने की जानकारी मिलने पर बढ़पुरा पुलिस ने सख्ती की।
इकदिल के मुख्य बाजार में लॉकडाउन का कोई असर देखने को नहीं मिला। दुकानदार दुकानों के बाहर बैठे रहे। आने वाले ग्राहकों को शटर उचकाकर सामान देते रहे।
दवा और दूध समेत आवश्यक चीजों की दुकानें खुलीं रहीं। महेवा में मास्क न लगाने पर 17 लोगों के चालान किए गए। उधर, कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर बैठे रहे। ग्राहक आने पर शटर उठाकर उन्हें सामान देते रहे। स्थानीय वाहनों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला गया।
लॉकडाउन के पालन कराने के लिए एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह,ने ऊसराहार, भरतिया चौराहा, सरसईनावर आदि में भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों व अन्य लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। एसपी ने औरैया, कन्नौज जनपद की ओर से प्रवेश करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। मास्क न लगाने वालों के चालान भी काटे गए।

सीओ भरथना विजय सिंह, ऊसराहार थाना प्रभारी अमर पाल सिंह भी साथ रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल, रवि चक्रवर्ती ने भी लोगों से लाकडाउन में सहयोग और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed