फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Many trains including Jammu Tawi are delayed, passengers are upset

Etawah News: जम्मूतवी समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Fri, 01 May 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Many trains including Jammu Tawi are delayed, passengers are upset
इटावा। जम्मूतवी एक्सप्रेस शुक्रवार को तीन घंटे देर से आई। इससे यात्री अपनी मंजिल देरी से पहुंचे। कई अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर जंक्शन से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 3:15 बजे से सवा तीन घंटे से ज्यादा देर से आई। अलीगढ़-गोविंदपुरी मेमू अपने निर्धारित समय 4:48 बजे से सवा घंटे से ज्यादा की देरी से आई। नई दिल्ली स्पेशल फेयर ट्रेन अपने निर्धारित समय 8:10 बजे से डेढ़ घंटे से ज्यादा की देरी से आई। आनंद विहार टर्मिनल अपने निर्धारित समय 8:25 बजे से करीब एक घंटे लेट रही। गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 9:34 बजे से करीब एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed