{"_id":"61b8e4dfbb939e3cb517f035","slug":"mani-pgi-etawah-news-knp6695612196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्विज्ञान विवि में बना 25 बेड का रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्विज्ञान विवि में बना 25 बेड का रैन बसेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में मरीजों के तीमारदारों की दिक्कत को देखते हुए 25 बेड का रैन बसेरा बनकर तैैयार हो गया है। कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए यहां कोविड सेंटर बना दिया गया था। इसके बाद से मरीजों के तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही थी।
अमर उजाला में तीमारदारों को हो रही परेशानी को लेकर एक दिसंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन जाग गया है। 25 बेड का स्थायी रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को रात काटने में कोई दिक्कत नही होगी। आयुर्विज्ञान विवि में पहले से बने तीन मंजिला रैन बसेरा की बिल्डिंग में 84 बेड हुआ करते थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए यहां विश्वविद्यालय प्रशासन ने बच्चों के लिए कोविड-19 का सेंटर बना दिया था। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टिन शेड में रेन बसेरा बनाया था। द्घसमें मात्र एक बेड डाला गया था। सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे।
अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले से बने रैन बसेरा के पास में ही नया रैन बसेरा बनाया है। जहां पर एक टिन शेड के नीचे 9 बेड तथा बगल में बनी बिल्डिंग में 16 बेड का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर बेड के पास एक छोटी अलमारी भी रखी गई है। यहां पर एक सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात किया गया है।