फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mama died in accident bhanja injured

Etawah News: वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा घायल

Mon, 24 Apr 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
mama died in accident bhanja injured
सैफई। नेशनल हाईवे पर डीपीएस के सामने रविवार दोपहर वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत हो गई जबकि भांजा घायल हो गया।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव जौनई निवासी अवधेश (49) रविवार को भांजे नरेंद्र (27) निवासी बीरई थाना नगला खंगर फिरोजाबाद के साथ बाइक से इटावा जा रहे थे। रास्ते में डीपीएस के सामने वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां अवधेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों ने काम निपटाकर जल्दी घर आने की बात कही थी। किसे पता था कि दोनों साथ दुनिया छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed