फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mainpuri exploitation case victim deid in saifai hospital

मैनपुरी की दुष्कर्म पीड़िता ने सैफई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Mon, 17 Oct 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri exploitation case victim  deid in saifai hospital
इटावा। मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी ने शनिवार रात सैफई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के डर से शव गांव ले जाने से मना कर दिया है। उन्होंने इटावा में ही अंतिम संस्कार की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ करीब तीन माह पहले आरोपी अभिषेक सिंह ने दुष्कर्म किया था। छह अक्तूबर को अचानक किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने डॉक्टर से जांच कराई। इसमें गर्भवती होने की बात सामने आई। पीड़िता के परिवार ने आरोपी की मां से बात की तो उसने शादी की बात कही। वह किशोरी को अपने घर ले गई।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को देर रात अभिषेक ने मां मीरा देवी और बहन नीतू के साथ मिलकर किशोरी को जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शनिवार रात साढ़े दस बजे किशोरी की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपियों के परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि बहन फरार है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed