फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mahila help desk

वैदपुरा थाने में शुरू हुई महिला हेल्प डेस्क

Fri, 18 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mahila help desk
फोटो संख्या 17 महिला डेस्क में महिला डेस्क इंचार्ज से जानकारी लेते हुए एसएसपी - फोटो : ETAWHA
सैफई। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वैदपुरा थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ एसएसपी आकाश तोमर ने किया। थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी से बात करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने हेल्प डेस्क इंचार्ज साक्षी यादव से सवाल किए और पीड़िताओं की समस्याओं को सुनने के तरीके की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर कंप्यूटर व अन्य उपकरण भी दिए जा रहे हैं। जिससे जनपद मुख्यालय स्तर से उनके कार्य की मॉनीटरिंग भी की जा सके। महिला हेल्ट डेस्क कक्ष में सुव्यवस्थित तथा अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 11 महिला डेस्क शुरू हो चुके हैं, शेष में भी 10 दिन में पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने चौकीदारों को ठंड से बचने के लिए कंबल, उपहार आदि बांटे। थानाप्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा, वे अपनी बात को पुलिस के सामने सही तरीके से रख सकेंगी। उनकी बात सुनने के लिए अलग पारदर्शी चैंबर होगा। महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगी। पांच महिला कांस्टेबल की ड्यूटी क्रम से लगाई गई है। उन्होंने मास्क भी बांटे। यहां सीएफओ, एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सैफई आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed