{"_id":"5fe8c6c38ebc3e3dd0710db4","slug":"mahewa-sarsai-naar-me-banegi-chc-etawha-news-knp6025018184","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवा और सरसईनावर सीएचसी होंगी अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवा और सरसईनावर सीएचसी होंगी अपग्रेड
विज्ञापन
फोटो संख्या 23 - ऐसे कई गड्ढों से भरा पड़ा है ककरई मार्ग
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जनपद के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के साथ एक नई सीएचसी की सौगात नए साल में मिलने वाली है। जिसका खाका तैयार हो गया है। अपग्रेड करने के लिए मांगे गए सुझावों पर सीएमओ ने अपनी स्वीकृति देते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। दो सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर की भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीण अंचलों की गर्भवतियों को जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
प्रस्ताव के अनुसार महेवा और सरसईनावर सीएचसी को अप्रैल तक अपग्रेड किया जाएगा। दोनों में मैटरनिटी विंग और ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। जिसके लिए महिला सर्जनों की नियुक्ति होगी। दोनों सीएचसी से कुल मिलाकर करीब चार लाख की आबादी लाभान्वित होगी। गर्भवती महिलाओं को अभी भर्ती होने या ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। अप्रैल के बाद उन्हें नहीं जाना पड़ेगा। वहीं ताखा ब्लॉक में नई सीएचसी बनाई जा रही है। जिसकी बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। अप्रैल से वह चालू हो जाएगी। सरसईनावर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय अस्पताल में दो महिला डाक्टर समेत 60 लोगों का स्टाफ है। अपग्रेड होने के बाद डाक्टरों और स्टाफ की जरूरत होगी।
महेवा निवासी वंदना पांडेय का कहना है कि यह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए किसी नई साल में मिलने वाली सौगात से कम नहीं है। सरकार ने महिलाओं के हित में सीएचसी को अपग्रेड करने का जो फैसला लिया है वह उसका स्वागत करती हैं।
विज्ञापन
ग्राम बस्ती महेवा निवासी संतोष कुमार शर्मा ने बताया गांव से जिला अस्पताल 30 किलोमीटर दूर है। गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन जब सीएचसी पर होने से इटावा जाने में लगने वाला समय और धन दोनों बचेगा। मरीज को भी समय पर इलाज मिलेगा।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया जनपद में 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो 30-30 बेड के हैं। आबादी के हिसाब से शासन ने इन दोनों सीएचसी का चयन किया है, जिसे अपग्रेड किया जाएगा। अप्रैल माह से दोनों सीएचसी सी पर ओटी की सुविधा शुरू हो जाएगी। डाक्टर और स्टाफ भी बढ़ाए जाएंगे।

फोटो संख्या 22 - एक सप्ताह में ही तारकोल छोड़ गई सड़क- फोटो : ETAWHA