{"_id":"642c68a1db0c5cc3ca0b8676","slug":"mahaweer-janm-kalyanak-celibrated-etawha-news-c-12-1-163377-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भगवान महावीर की शोभायात्रा में बरसाए फूल, हिंसा को जाएं भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भगवान महावीर की शोभायात्रा में बरसाए फूल, हिंसा को जाएं भूल
Wed, 05 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 30 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने नृत्य किया। जिओ और जीने दो और हिंसा को भूलने का संदेश दिया गया।
ढोल बाजों के साथ इंद्रों के आह्वान के साथ त्रिलोक तीर्थ, मातुंग आचार्य, कलश नाव के साथ, कमठ का उपसर्ग, पदमावती माता, शिखर जी पर्वत, बाहुबलि भगवान, माता त्रिशला के सोलह सपने, टीले में भगवान महावीर, अभिषेक, आदि झांकियाें ने मन मोह लिया।
शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नशियां जी से मुनि श्री अमित सागर के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ शुरू हुई। टिक्सी मंदिर से शुरू होकर छैराहा, पचराहा, राजागंज, महावीर चौराहा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, नगर पालिका चौराहा, पक्की सराय, तिकोनिया, नौरंगाबाद, साबितगंज, गल्ला मंडी, तहसील चौराहा होकर माया मैरिज हॉल पहुंची।
विज्ञापन
नवीन रथ पर सौधर्म इंद्र व प्राचीन रथ पर धर्मेंद्र जैन सवार रहे। तीनों ही रथों की जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। महिलाओं का स्कूटी ग्रुप, मोरनी नृत्य, महिला ग्रुप, युवाओं का बुलेट ग्रुप भी शामिल रहा।
शोभायात्रा में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने भगवान की आरती उतारी और मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भी पूजन किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार जैन, संयोजक सुदर्शन जैन, चक्रेश जैन, उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन, राजू जैन, अजीत बाबू जैन, नवनीत जैन आदि शामिल रहे।
शोभायात्रा देखने के लिए भिंड, करहल, औरैया, मैनपुरी, गोहद, अटेर समेत अन्य स्थानों से लोग आए। राजागंज पर सोनू रीतेश, सौरभ ने आरती उतारकर रथ का स्वागत किया। व्यापारी नेताओं में संतोष सिंह चौहान, महामंत्री शैलेश जैन, दीपेंद्र जैन, ओमरतन कश्यप, डॉ.आशीष दीक्षित, आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी,रजत जैन आदि मौजूद रहे।