{"_id":"63f11a73d974b62a820e5d33","slug":"mahashivratri-celibrated-etawha-news-c-12-1-86167-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: महादेव की गूंजी जयकार, भक्तों का करेंगे बेड़ा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: महादेव की गूंजी जयकार, भक्तों का करेंगे बेड़ा पार
Sun, 19 Feb 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। महाशिवरात्रि पर शनिवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों और कांवड़ियों की कतारें लग गईं। हर-हर महादेव की गूंज रही। भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बाबा की एक झलक पाने के लिए हर कोई व्याकुल दिखा।
शहर के नीलकंठ महादेव, टिक्सी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, स्टेशन बजरिया स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर, पक्का तालाब स्थित बाबा जागेश्वर, फ्रेंडस कॉलोनी में ज्ञान मंदिर, महेरा चुंगी में शिव मंदिर में बाबा का दरबार सजाया गया। सिंगरौली से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। प्राचीन शिव मंदिर के आचार्य भुवनेश मिश्र ने बताया कि महादेव का शृंगार किया गया। चकरनगर के भरेह शिवालय में हजारों कांवड़ियाें ने जलाभिषेक किया।
बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर महंत शंकर दास ने बताया कि रविवार को मेले में अंतरराष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया जाएगा। पंचनाथ कालेश्वर मंदिर और खेरा मंदिर में भी सुबह से पूजन शुरू हो गया। कांवड़ियों पर जगह-जगह फूल बरसाए गए।
विज्ञापन
रात से ही लग गई भक्तों की कतार
भरथना/ताखा। रमायन गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से कावड़िये पहुंचने शुरू हो गए। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया। काशी विश्वनाथ अद्दा मंदिर व पातालपुरी मंदिर, मोहल्ला मोतीगंज में जलाभिषेक किया गया। ताखा के हजारी महादेव मंदिर में रात से ही भक्तों की कतारें लगी रही। (संवाद)
महादेव का लिया आशीर्वाद
सैफई/बकेवर/जसवंतनगर। वैदपुरा प्राचीन शिव मंदिर पर भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भोले शंकर सेवा समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के आचार्य शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने रुद्राभिषेक किया। लवेदी क्षेत्र के ऐतिहासिक हमीरपुरा शिव मंदिर व परसौली के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर शिवभक्तों ने घी, शहद, बेल पत्र, दूध, दही और धतूरा चढ़ाकर महादेव का आशीर्वाद लिया। गोपाल मंदिर, परमहंस मंदिर, महेश्वरी शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। वहीं जसवंतनगर में रामेश्वर मंदिर में गणेश सेवा समिति ने प्रसाद वितरण किया। पड़ाव मंडी स्थित भोलेनाथ मंदिर, तालाब मंदिर स्थित शिवालय, खटखटा बाबा कुटिया पर लोगों ने जलाभिषेक किया। (संवाद)