फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mahaparva: complete kindred show on a bicycle

महापर्व : एक साइकिल पर दिखा पूरा कुनबा

Sun, 19 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 19 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mahaparva: complete kindred show on a bicycle
मतदान करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amarujala
विधानसभा चुनाव में रविवार को जिले में हुए मतदान में सपा के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव के पूरे कुनबे ने शिवपाल के लिए मतदान किया। सैफई के अभिनव विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे परिवार के सभी सदस्यों ने पारिवारिक मतभेदों को सिरे से नकारा। परिवार की सभी महिलाओं ने भी एकजुटता प्रदर्शित की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वार्ता के दौरान शिवपाल सिंह यादव का नाम लेने से कतराए लेकिन उन्होंने अपना मतदान साइकिल के पक्ष में करने की बात कहकर हम साथ-साथ हैं का संदेश जरूर दिया। मतदान करने के लिए सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रो. रामगोपाल यादव करीब साढ़े सात बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे। जब उनसे पूछा कि किसके पक्ष में वोट डाला तो बोले सपा के नेता हैं, समाजवादी के अलावा किसको वोट देंगे।
विज्ञापन


उनके बाद मुलायम के बड़े भाई अभयराम सिंह यादव ने मतदान किया। करीब 9 बजे मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल यादव मतदान करने पहुंचे। उनके बाद करीब 9.45 बजे मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने वोट डाला। सवा दस बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अंशुल यादव के साथ मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जाने के कुछ समय बाद मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना बहू अपर्णा यादव के साथ मतदान करने पहुंचीं। उनके साथ ही मुलायम सिंह यादव की अनुज वधू प्रेमलता यादव, शिवपाल सिंह की पत्नी सरला यादव पुत्रवधु राजलक्ष्मी के अलावा मुलायम सिंह यादव की बहन कमला यादव, मुलायम के भतीजे स्व. रणवीर सिंह की पत्नी ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव अपनी सास के साथ, धर्मेंद्र यादव व अंशुल यादव की पत्नियों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचीं। कुछ क्षणों बाद ही मुलायम सिंह यादव भी मतदान करने पहुंच गए।

मतदान के बाद मुलायम सिंह अपनी पत्नी साधना, छोटी बहू अपर्णा के साथ बाहर आए। साधना व अपर्णा अलग चली गईं। मुलायम सिंह कुछ समय रुकने के बाद निकले। मुलायम सिंह यादव के जाने के बाद सपा सांसद अक्षय यादव, तेज प्रताप यादव भी मतदान करने पहुंचे। सांसद डिंपल यादव, तेजप्रताप की पत्नी राजलक्ष्मी के साथ पहुंचीं। परिवार की सभी महिलाओं ने एकजुटता प्रदर्शित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि सांसद डिंपल यादव के आने बाद ही शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव उनके साथ मतदान केंद्र से बाहर आईं। सभी ने कुनबे में किसी प्रकार का मतभेद होने की बात को सिरे से नकारा दिया।

अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें: साधना
सैफई। सपा के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव ने पत्रकाराें द्वारा गुप्ता कहे जाने पर ऐतराज जताया। साथ ही परिवार में किसी प्रकार का मतभेद होने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं। दोनों ही हमारे बेटे हैं। इसमें सौतेला शब्द कहां से आ गया। ये शब्द मुझे बहुत पीड़ा देता है। उन्हाेंने सपा के प्रदेश में 300 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा किया।

300 सीटें जीतेंगे: रामगोपाल
सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश में सपा कांग्रेस गठबंधन 300 सीटें जीतेगा। अखिलेश के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में सरकार बनेगी। वोट किसको किया इस प्रश्न को लेकर झल्ला पड़े और कहा कि ये कोई प्रश्न है। उन्हाेंने कहा कि साइकिल की गति निरंतर तेज होती जा रही है। जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे साइकिल की गति तेज हो रही है। कहा कि उन्होंने शिवपाल सिंह के लिए वोट दिया है। साइकिल के लिए वोट दिया है। परिवार में कोई झगड़ा नहीं है।

परिवार में नहीं है कोई विवाद
सैफई। मुलायम सिंह यादव के अनुज राजपाल यादव ने कहा कि परिवार में कोई विवाद नहीं है। जब ये पूछा गया कि मुख्यमंत्री ने नेताजी व उनके बीच झगड़ा कराने वालों को सबक सिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिनके लिए कहा वह सब बाहर हो चुके हैं। उन्हाेंने कहा कि शिवपाल यहां पहले 80 हजार से जीते थे इस बार एक लाख के अंतर से जीतेंगे। प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी।

मतभेद अब पुरानी बात
सैफई। मुलायम की बड़ी बहू सांसद डिंपल यादव ने मतदान करने के बात कहा कि पारिवारिक मतभेद की बात पुरानी हो गई है। उसे छोड़ आगे बढ़िए। उन्हाेंने भी प्रदेश में सपा कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि  प्रदेश की प्रगति के लिए लोग सपा के पक्ष में खुलकर मतदान कर रहे हैं।

एक्सप्रेस वे वास्तव में लाजवाब
सैफई। मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान पारिवारिक मतभेद की बात को नकारा है। उन्हाेंने कहा कि वह पहली बार लखनऊ से एक्सप्रेस वे से आए। एक्सप्रेस वे वास्तव में लाजवाब है। मैं कह सकता हूं कि वास्तव में काम बोलता है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से अपर्णा यादव अच्छे मतों से जीतेंगी। प्रतीक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होकर  सैफई पहुंचे। कहा कि उन्होंने अभी तक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर ड्राइविंग नहीं की थी।

भितरघातियों पर चुनाव बाद होगी कार्रवाई
सैफई। सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि परिवार में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने हम सब साथ हैं और सभी मतदान करने आए हैं। जो भितरघात कर रहे थे वह बाहर हो गए और कुछ भितरघाती रह गए। चुनाव के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भी दावा किया कि प्रदेश में सपा कांग्रेस गठबंधन की ही सरकार बनेगी।


गठबंधन से होगा फायदा
सैफई। सैफई में मतदान करने पहुंचे फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव ने कहा कि कांग्रेस के गठबंधन से सपा व कांग्रेस दोनों को ही फायदा होगा। उन्होंने पारिवारिक झगड़े से पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान न होने की बात कही। कहा कि इस चरण की कुल सीटों में पहले 55 सीटें सपा ने जीती थी। इस बार संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हम बढ़ रहे हैं। दूसरे चरण भी बढ़े हैं। जनता ने अखिलेश के विकास को स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed