{"_id":"618ac114d295a86b2636a140","slug":"mahangaee-se-janata-ko-dilaen-nijaat-etawah-news-knp6630183141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से जनता को दिलाएं निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से जनता को दिलाएं निजात
विज्ञापन
इटावा। महंगाई के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और वामपंथी दलों के देशव्यापी आह्वान के तहत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन से पूर्व पार्टी कार्यालय से झंडा-बैनर के साथ जुलूस निकालकर कचहरी पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सभा की। सरकार से जनता को महंगाई से निजात दिलाने की मांग की।
पार्टी के जिला सचिव व मंडल सदस्य अमर सिंह शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेलों, दवाइयों आदि के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
आंदोलन की कड़ी में 14 नवंबर को पार्टी के केंद्रीय नेता अशोक ढबले भरतिया कोठी पर महा किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। 22 नवंबर को लखनऊ में किसान पंचायत होगी।
ज्ञापन देने वालों में पार्टी सचिव (मंडल सदस्य) प्रेम शंकर यादव, संतोष शाक्य, शहर मंत्री ओपी सिंह, नौजवान सभा जिला मंत्री नरेंद्र शाक्य, ब्रांच मंत्री जॉय मुखर्जी, श्री कृष्णा, जगदीश सिंह, प्रेमदास, खुशबू आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कामरेड सकट नारायण ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए।