फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mahaagathabandhan kar bhaajapa ko haraenge

महागठबंधन कर भाजपा को हराएंगे

Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
mahaagathabandhan kar bhaajapa ko haraenge
इटावा। बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इन चुनावों में महागठबंधन करके भाजपा को हराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा को हराने के लिए सभी राजनीतिक दलों से एकता का आह्वान करते हुए कहा बहुजन समाज भाजपा की सरकार से परेशान है और सरकार को बदलना चाहता है।
यह बात रविवार को जीआईसी मैदान पर आयोजित बहुजन क्रांति मोर्चा की रैली में उन्होंने कही। राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के सरपरस्त मौलाना हजरत खलीउर रहमान नोमानी ने कहा कि बहुजन समाज के लोग इस देश के मूल निवासी हैं और वे संगठित हों यह बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कहा कि बहुजन समाज एकजुट होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुटे। राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हजरत अजहरी ने बहुजन समाज की एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार पिछड़ों की जनगणना न कराने का षड्यंत्र रच रही है। कहा कि पिछड़ों के समर्थन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ सामाजिक और राजनीतिक दलों के समर्थन से 10 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।

युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रभारी प्रेम कुमार, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश प्रताप धनगर ने भी संबोधित किया।
संचालन सुशील शास्त्री ने किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेंद्र प्रताप ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed