{"_id":"64caae6245751737e6071ab4","slug":"made-a-video-viral-before-consuming-poison-etawha-news-c-216-1-etw1001-1311-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर किया था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर किया था वायरल
Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
ताखा। मथुरा जीआरपी थाने में तैनात हेडकांस्टेबल ने छुट्टी पर आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने से पहले हेडकांस्टेबल ने खुद का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें पत्नी व सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला खांडे निवासी संतोष कुमार (40) ने पत्नी आरती व सास नीलम, ससुर हजारीलाल से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो में संतोष ने बताया कि वह पत्नी व उसके परिजनों से प्रताड़ित किया जा रहा है, पत्नी उसकी जमीन-जायदाद को अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है।
इसमें उसके मायकेवाले उसका सहयोग कर रहे हैं। पांच दिन पहले पत्नी ने जहर खा लिया, जिसका इलाज इटावा के एक निजी अस्पताल में करवाया। उस वक्त उसके माता-पिता ने कहा था कि वह अपनी सारी जमीन-जायदाद बेटी के नाम कर दे, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। उसी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
बडे़ भाई जल सिंह ने बताया कि मंगलवार से ही उसका भाई परेशान था और वह कार से दोपहर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चौपला कट से अकेला चला गया था। फर्रुखाबाद के श्रृंगीरामपुर में जाकर संतोष ने जहर खा लिया, वहीं श्रृंगीरामपुर निवासी रामप्रयोजन को कार में बेहोश मिलने पर उसने फोन से परिजनों को सूचना देकर फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।