फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lucknow and Kanpur in final

लखनऊ और कानपुर फाइनल में

Fri, 08 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा Updated Fri, 08 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lucknow and Kanpur in final
स्थानीय एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही आईजीसीएल मैचों की श्रंखला में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मैच खेल गए । पहले सेमीफाइनल में लखनऊ क्रिकेट क्लब ने बाबा कालेश्वर मोहनलालगंज और दूसरे सेमीफाइनल में पंचवटी विनायकपुर कानपुर  की टीम ने भोजीपुरा बरेली की टीम को हराया। अब नौ जनवरी को लखनऊ क्रिकेट क्लब और पंचवटी विनायकपुर कानपुर  के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल में लखनऊ क्रिकेट क्लब, लखनऊ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए।  धीरज ने 45 बाल पर 66 रन और  नुमान ने 26 बॉल पर 54 रन और विनीत नें 21 बॉल पर 30 रन बनाए।
विज्ञापन


बाबा कालेश्वर मोहनलालगंज लखनऊ की ओर से विशाल ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट और आशिफ ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। बाबा कालेश्वर मोहनलालगंज लखनऊ  20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई। टीम 30 रन से हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद ने 21 बाल पर 47 रन, संजय ने 11 बाल पर 20 रन और  रजत ने 17 बाल पर 37 रन बनाए।  लखनऊ क्रिकेट क्लब की तरफ से सौरभ बंगाली ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए।  विशाल ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए।

दूसरा सेमीफाइनल मैच भोजीपुरा बरेली और  पंचवटी विनायकपुर कानपुर के बीच हुआ।   पंचवटी विनायकपुर कानपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए।  राकेश ने 16 बाल पर 48 रन और  सोनू ने 12 बाल पर 35 रन और सुशील ने 41 बाल पर 45 रन बनाए। 

भोजीपुरा बरेली की तरफ  से इमरान ने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट और वसीम ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। भोजीपुरा बरेली 13.2 ओवर में 115 रन बनाकर आल आउट हो गई । टीम 89 रन से मैच हार गई।  इमरान ने 39 बाल पर 67 रन और शाहरूख ने चार बाल पर आठ रन बनाए।

पंचवटी विनायकपुर कानपुर की तरफ  से सुशील ने 3.2 ओवर मे 23 रन देकर तीन विकेट और आदित्य ने दो ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। पंचवटी विनायकपुर कानपुर ने 89 रन से मैच जीता ।  मैन आफ द मैच सुशील रहे।  उन्होने 45 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए।


आईजीसीएल के चेयरमैन डा अनुराग भदौरिया ने टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की । मैच के आयोजन में मीडिया  प्रभारी रोहित श्रीवास्तव और  करमवीर सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed