फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loss of two and a half lakhs of fire in a junk godown

कबाड़ गोदाम में लगी आग से ढाई लाख का नुकसान

Thu, 08 Feb 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 08 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Loss of two and a half lakhs of fire in a junk godown
आग में जलकर नष्ट हुआ कबाड़ गोदाम। - फोटो : अमर उजाला

बकेवर। लखना कस्बे के बाईपास कालिका देवी मोहाल स्थित एक कबाड़ गोदाम में लगी आग में ढाई लाख रुपये मूल्य का कबाड़ा प्लास्टिक व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।  कालिका देवी मोहाल निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ संजू पुत्र शेर सिंह की कबाड़ की दुकान बाईपास मार्ग पर है। दुकान के पास ही उसका गोदाम है। शाम को वह दुकान और गोदाम बंद करके शादी समारोह में शामिल होने के लिए भिंड चला गया। रात दो बजे के करीब उसके कबाड़ की गोदाम में आग लग गई। पड़ोसी मुकेश ने प्लास्टिक जलने की बदबू आने पर छत पर जाकर देखा तो गोदाम से लपटें उठ रही थीं। उसने फायरब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर पानी डालकर आग बुझाई।  आग बुझने के बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। कबाड़ गोदाम मालिक संजू के अनुसार गोदाम में तकरीबन ढाई लाख रुपये मूल्य का कबाड़ था। राजस्व विभाग के कानूनगो राजेंद्र सिंह यादव ने टीम के साथ नुकसान का आंकलन कर प्रशासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


पीड़ित को आर्थिक सहायता की मांग
युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, महामंत्री संजीव त्रिपाठी सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने शासन-प्रशासन से पीड़ित कबाड़ा व्यवसायी को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed