फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Los ladrones atacaron la casa del guardia de seguridad, cruzaron miles de mercancas

सिक्योरिटी गार्ड के घर पर चोरों ने बोला धावा, लाखों माल किया पार

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Los ladrones atacaron la casa del guardia de seguridad, cruzaron miles de mercancas
भरथना (इटावा)। थानाक्षेत्र के भैसाई गेट के पास सिक्योरटी गार्ड के घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोर नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल समेट ले गए। पास स्थित एक मकान से चोर साइकिल भी चोरी कर ले गए। सिक्योरटी गार्ड की पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भरथना-बिधूना मार्ग पर भैसाई गेट के पास रहने वाले सिक्योरटी गार्ड राकेश कुमार पत्नी अनारश्री व परिवार के अन्य लोगों के साथ चार दिन पहले पैतृक गांव गया था। घर में ताला लगा था। शनिवार की रात चोरों ने उसके घर के दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया। उसके बाद घर में घुसकर बक्सों व अटैची में रखे जेवर, चांदी के सिक्के व 12 हजार सात सौ रुपये चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर अनारश्री अपने घर पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

अनारश्री ने बताया कि पति नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है। चार दिन वह परिवार के साथ गांव गई थी। अनारश्री के मुताबिक चोर दो लाश रुपये से अधिक का माल ले गए हैं। राकेश के घर 100 मीटर दूर स्थित एक मकान में रहने वाले विकास की साइकिल भी चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने मुताबिक घटना की जानकारी मिली है। पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed