फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lord Shri Ram went on a city tour by car

कार से नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्रीराम

Mon, 18 Oct 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram went on a city tour by car
जसवंतनगर। रविवार की रात भारी बारिश में भगवान श्रीराम और उनके सभी भाई एक लक्जरी कार से नगर भ्रमण पर निकले। राम-लक्ष्मण ने दर्शनों को आतुर नगरवासियों को निराश नहीं किया।
विज्ञापन

राम राज्याभिषेक के बाद श्रीराम अपने राजपरिवार के साथ नगर भ्रमण पर निकले। पहली रात जैन रोड, मुख्य बाजार, फक्कड़पुरा, कटरा पुख्ता आदि मोहल्लों में गए।
17 अक्तूबर की रात भगवान श्रीराम का विमान पालिका बाजार, गुलाब बाड़ी, अहीर टोला मोहल्लों में नगर भ्रमण के तहत जाना था। गुलाब बाड़ी शिवमंदिर और शाला शिव मंदिर पर भोग लगाया जाता है, मगर शाम से ही बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

रात 8 बजे श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न रामलीला कार्यालय में सजकर तैयार हो गए, विमान भी आ गया। बैंड बाजे भी बजने लगे, मगर रात 9 बजे तक बारिश नहीं थमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अजय लंबरदार, प्रबंधक राजीव बबलू, संयोजक अजेंद्र गौर, मंत्री हीरा लाल गुप्ता ने भगवान श्रीराम को एक लक्जरी कार में भाइयों सहित बैठाया। इसके बाद नगर भ्रमण शुरू हुआ, जो रात तीन बजे तक चला।
गुलाब बाड़ी मंदिर पर शिव बरातोत्सव समिति के मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता राजू, भोले झा, अश्वनी गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, सुमित शुक्ल आदि ने चारों भाइयों का भोग लगा आरती की।

अहीर टोला, शिव शाला मंदिर पर भोग लगाया गया। गुलाब बाड़ी, अहीर टोला में मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। वर्षा से रामलीला पंडाल में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed