फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lord Parshuram ideal follow the Brahmin

भगवान परशुराम के आदर्श अपनाएं ब्राह्मण

Mon, 20 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 20 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram ideal follow the Brahmin

अमरसीपुर गांव में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर हवन-पूजन किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आनंद किशोर त्रिपाठी ने करहल में गौरक्षा के लिए दो बीघा जमीन गौशाला को देने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण परिषद के संस्थापक पं. कैलाश नारायण मिश्र ने दीप जलाकर की।

विज्ञापन


इस दौरान भगवान परशुराम के जयघोष गूंजते रहे। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आदर्श हैं। सभी लोग उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलें, तभी ब्राह्मण समाज की तरक्की हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से ब्राह्मण समाज का शोषण हो रहा है। यदि समाज एकजुट हो जाए तो कोई भी आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।
विज्ञापन


इस अवसर पर आगरा के रुनकता गांव में बने रेणुकाधाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग की गई। इस संबंध में पर्यटन मंत्री महेश शर्मा को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ब्राह्मण परिषद के कानपुर मंडल अध्यक्ष रामनिवास मिश्र, वेद गंगाधर शर्मा, रामगोपाल मिश्र मैनपुरी, पं. जमुना प्रसाद तिवारी, सुरेंद्र दुबे, बाबा शिवनरायण दुबे आदि ने भी विचार रखे। शिवशंकर दुबे, शोभा प्रसाद दुबे, राम खिलाड़ी मिश्र, शैलेंद्र द्विवेदी, प्रबंधक अरुण दुबे, श्याम सुंदर दुबे, भोलू चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश दुबे, हरिओम दुबे, आनंद किशोर त्रिपाठी, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शिवनरायण दुबे ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed